आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अंतिम सूची जारी, 5 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद आंगनबाड़ी केन्द्र खालपारा वार्ड क्रमांक 06 में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी अंनतिम सूची प्रकाशन कर विभागीय वेवसाइट https://aww.ebharti.in द्वारा आनलाईन दावा आपत्ति 26 अक्टूबर 2026 से 05 नवम्बर 2026 तक आंमत्रित की गई है। निर्धारित अवधि में दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।