दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 27 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत ग्राम धूमाझापर निवासी तितरू की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती फुलबाई को और ग्राम कोदवागोड़ान निवासी गितेश कुमार की तलाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता श्री अरूण कुमार को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।