राज्योत्सव में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित
कोरबा, 03 नवंबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव समारोह का आयोजन घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। समारोह में उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले के 200 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। इन अभिलेखों से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण मिलेगा और संपत्ति संबंधी अधिकारों को स्पष्टता मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन उपस्थित रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज एवं भू-अभिलेख अधीक्षक श्री अमित झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।