आईटीआई अंबिकापुर 2014 से पूर्व उत्तीर्ण भूतपूर्व परीक्षार्थी प्राप्त करें अपना एनटीसी प्रमाण पत्र

अम्बिकापुर, 19 नवम्बर 2026/sns/-    महानिदेशालय प्रशिक्षण नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2014 से पूर्व ऑफलाइन पद्धति से आयोजित विगत अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर से विभिन्न व्यवसायों (एनसीवीटी) में उत्तीर्ण भूतपूर्व परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि वे संस्था की प्रशिक्षण शाखा में उपस्थित होकर अपना एनटीसी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।
 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रबंधन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि जिन भूतपूर्व परीक्षार्थियों का एनटीसी प्रमाण पत्र अभी तक लंबित है या किसी कारणवश जारी नहीं हुआ है, वे इसकी सूचना आवेदन के माध्यम से संस्था को प्रस्तुत करें।

About The Author