ईएलसी क्लब के प्रतिभागियों के लिए निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा, 19 नवंबर 2026/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) के प्रतिभागियों के लिए निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया गया। सर्वप्रथम स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके पश्चात विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों ने आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता और निर्वाचन संबंधी जागरूकता का मूल्यांकन किया गया।

About The Author