व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) जिले के 23 परीक्षा केंद्रों में 29 नवम्बर को होगी आयोजित
अम्बिकापुर, 27 नवम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 नवंबर 2026 को लिखित परीक्षा (LSL26) आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक सरगुजा जिले के कुल 23 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। जिसमें कुल 7348 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश-
परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा दें। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति, जांच के समय स्वेटर उतारना अनिवार्य। धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना आवश्यक। फुटवियर में केवल चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉल पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें। पहचान पत्र में मतदाता पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। यदि प्रवेश पत्र में फ़ोटो नहीं आता है तो 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो लेकर आना होगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उड़नदस्ता दल गठित-
परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन तथा निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रथम उड़नदस्ता दल में तहसीलदार सुश्री चित्ररेखा के. चन्द्रवंशी को दल प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ नायब तहसीलदार लुण्ड्रा श्री तुषार मानिक एवं पुलिस बल शामिल रहेंगे। इस दल को राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम गांधी नगर, उर्सुलाईन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हॉलीक्रॉस वूमेन्स कॉलेज, हॉलीक्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हॉलीक्रॉस कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा संत हरकेवल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है। द्वितीय उड़नदस्ता दल में तहसीलदार सीतापुर श्रीमती रूपाली मेश्राम को दल प्रभारी बनाया गया है। दल में नायब तहसीलदार लुण्ड्रा श्री मोईनुद्दीन खान एवं पुलिस बल शामिल रहेंगे। इस दल को शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सेंट जॉन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरनीबेड़ा तथा नेहरू विद्या मंदिर नमनाकला परीक्षा केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तृतीय उड़नदस्ता दल में तहसीलदार श्रीमती तारा सिदार, जिला सरगुजा को दल प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ नायब तहसीलदार बतौली श्री अजय कुमार गुप्ता एवं पुलिस बल शामिल रहेंगे। इस दल को शासकीय मल्टीपरपज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुद्वारा के पास, शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है।