श्री मोहन तिवारी बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर श्री गौरव शर्मा निर्वाचित

रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन परिणाम घोषित

श्री मोहन तिवारी बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर श्री गौरव शर्मा निर्वाचित

रायपुर, sns,13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के लिए संपन्न हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्री मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर श्री दिनेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष पद पर श्री दिलीप कुमार साहू और महासचिव पद पर श्री गौरव शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।
संयुक्त सचिव पद पर सुश्री निवेदिता साहू और श्री भूपेश जांगड़े ने जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर ने परिणाम की घोषणा की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार देवांगन , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्री पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, श्री रामावतार तिवारी, श्री प्रशांत शर्मा, श्री ब्रजेश चौबे, श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी श्री राजेश मिश्रा,अनिल पवार, अवधेश मिश्र, राम साहू, पत्रकारों ने बधाइयाँ दी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *