31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से जिला पंचायत कार्यालय, जांजगीर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज एवं पारंपरिक वेशभूषा सहित कुल 08 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रतिभागी किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में केवल एक विधा में ही भाग ले सकते है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
इच्छुक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सर्व विकासखंड नोडल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा को आवश्यक पत्र जारी किया गया है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में विजेता दल एवं प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 1 से 7 दिसंबर 2026 तक बिलासपुर में संभावित है। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author