शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु 10 वर्ष में एक बार अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक

मोहला, 22 जनवरी 2026/sns/- जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आधार सेच्युरेशन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के छूटे हुए लोगों के आधार पंजीयन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में विशेष कैम्प आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगर, आईरिस एवं फोटो) कराए जाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि जिस संस्था स्कूल या आंगनबाड़ी में आधार अपडेट हेतु कैंप आयोजित किया जाएगा, उस दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के संकलन एवं परीक्षण में विशेष सावधानी बरती जाए। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को कैंप आयोजन की पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए, जिससे विशेष प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *