राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण की दिशा में जिले को मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि

मोहला, 24 जनवरी 2026/sns/- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजाडेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री जीतेन्द्र भुआर्य, चिखली से सुश्री लष्मी साहू, सिंघाभेड़ी से कामिनी बंजारे एवं केंवटटोला से प्रियंका ताराम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण हेतु चयनित किए जाने पर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं, स्वच्छता, प्रबंधन एवं मरीज-केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता से कार्य करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राकेश वर्मा, समस्त जिला नोडल अधिकारी, सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *