जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजली

मुंगेली, 31 जनवरी 2026/sns/-/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट मुंगेली के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टोरेट परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का स्मरण किया तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *