नवीन पीडीएस दुकान संचालन हेतु आवेदन 14 फ़रवरी तक

बलौदाबाजार, 5 फ़रवरी 2026/sns/- नगर पालिका बलौदाबाजार अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 7,संजय गांधी वार्ड क्रमांक 4,चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 11, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 19 में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतों अन्य सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क़क्ष क्रमांक 80 में कार्यालय समय में 14 फरवरी 2026 तक जमा कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *