सीजीपीएससी 2025 में चयनित नालंदा लाइब्रेरी के सदस्यों का सम्मान

रायपुर, 19 मार्च 2026/sns/-सीजीपीएससी 2025 में महिला एवं बाल विकास विभाग में  अधीक्षक ( बाल देखरेख संस्था) के पद पर चयनित नालंदा लाइब्रेरी के सदस्यों का सम्मान  किया ग

इस अवसर पर नालंदा लाइब्रेरी के सदस्य श्री मीलन सिन्हा (रैंक 3), सुश्री बागेश्वरी ठाकुर (रैंक 37) एवं श्री भूपेंद्र कुमार (रैंक 29) को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं प्रेरणादायी पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा लाइब्रेरी जैसे अध्ययन केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर वातावरण प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे सफलता अर्जित कर रहे हैं।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं लाइब्रेरी के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *