आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के तहत विश्व टीबी दिवस पर व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित

अम्बिकापुर, 24 मार्च 2026/sns/-  कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के अंतर्गत आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान विकासखंड की सभी 74 ग्राम पंचायतों एवं 35 स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीबी (क्षय रोग) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु लोगों को इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

टीबी उन्मूलन के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा संभावित लक्षणयुक्त मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य से अवगत कराया गया और सभी से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग एवं एनआरएलएम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी पहुंचाई जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *