जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित कार्रवाई

राजनांदगांव, 01 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिससे आवेदकों को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 कुर्मी पारा महासमुंद निवासी श्री संतोष कुमार साहू साप्ताहिक जनदर्शन में उनके पैतृक कृषि भूमि के अभिलेखों पर संतोष कुमार साहू के स्थान पर उनका प्रचलित नाम प्रीतम साहू दर्ज हो गया है, जिससे उन्हें लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में श्री संतोष कुमार साहू ने 25 फरवरी 2026 को साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन किया था। जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। आवेदन की आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूर्ण कर नाम संशोधन किया गया। इसे छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रकाशित कर दिया गया। इससे महासमुंद निवासी श्री संतोष कुमार साहू के समस्या का पूर्ण समाधान हो गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और समाधान मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *