सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

बीजापुर, 02 अप्रैल 2026/sns/-भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। पूर्व में यह प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी। जिसे अब अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया गया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनमें अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोरकीपर), अग्निवीर (ट्रेडमैन 10वीं/8वीं), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक सिपाही फार्मा, हवलदार (सेना शिक्षा) धर्म शिक्षक के पद भी शामिल हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास) टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों या एजेंटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *