06 अप्रैल को नगरदा में होगा अनुविभाग स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 2026/sns/- बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम नगरदा के हाईस्कूल में अनुविभाग स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 06 अप्रैल को किया जाएगा। शिविर में एसडीएम बिलाईगढ़ द्वारा आम जनता की मांग- शिकायत संबंधी आवेदन लेकर शीघ्र निराकरण किए जायेंगे।शिविर में सभी विभागों के जिला या अनुविभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।