आबकारी विभाग द्वारा सघन छापामार अभियान लगातार जारी
मुंगेली, 07 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा सघन छापामार अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम मुंडादेवरी में आरोपी दीपक जांगड़े के कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1), 34(2) और 59 (क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।