बिना अनुमति बोर खनन पर प्रशासन की कार्रवाई दो बोरवेल मशीन जब्त

बलौदाबाजार, 9 अप्रैल 2026/sns/- बिना अनुमति के अवैध रूप से बोर खनन पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 बोर वेल मशीन को जब्त किया गया है। जब्त मशीनों को पुलिस थाने में सुपुर्द किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा में अवैध बोर खनन की सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व की टीम मौक़े पर पहुंची। किसान गेन्दलाल के द्वारा अपने खेत में बोर मशीन से अवैध रूप से बोर खनन किया जा रहा था। किसान एवं बोर मशीन ऑपरेटर से बोर खनन की अनुमति दस्तावेज की मांग करने पर प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर बोर मशीन जब्त कर पुलिस थाने को सुपुर्द किया गया।

इसी तरह तहसील कसडोल में अवैध बोर खनन की सूचना पर तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में टीम ग्राम भदरा में रात्रि 9 बजे औचक निरीक्षण किया गया,जहाँ महामाया बोरवेल्स के द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बोर खनन किया जा रहा था। मौके पर बोर मशीन बंद करवाया गया एवं वाहन क्रमांक KASIMA4339 मशीन के मालिक मनोज़ निवासी कसडोल एवं वाहन चालक सेहिल से वाहन जब्त कर थाना कसडोल के सुपुर्द किया गया गया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा जिले को जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है एवं 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बिना अनुमति के नल कूप खनन प्रतिबंधित है। बिना अनुमति के नलकूप खनन कराने पर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author