दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर, 21 अप्रैल 2026/sns/- थाना जांगला क्षेत्रांतर्गत ग्राम जैगूर के जंगल में 26 फरवरी 2026 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 01 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव एवं एक महिला माओवादी का शव सहित नक्सली साहित्य हत्यार व अन्य सामग्री बरामद की गई। उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 30 अप्रैल 2026 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी भैरमगढ़ के न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।