युवा उत्थान योजनान्तर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु 12 मई तक आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/sns/- कार्यालय अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र जगदलपुर द्वारा युवा उत्थान योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग युवाओं से बैंकिंग, रेलवे, एसएससी एवं व्यापम की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 12 मई 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के पास इस दिशा में उक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने के साथ ही अभ्यर्थियों के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी को स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर में आवास की सुविधा सहित लाइब्रेरी, समाचार पत्र और समसामयिक पत्र-पत्रिकाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए प्रति माह शिष्यवृत्ति प्रदान की जाएगी। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के अपर संचालक ने बताया कि संस्था में कुल 100 सीटें हैं, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50, अनुसूचित जाति हेतु 30 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 स्थान सम्मिलित है। इन निर्धारित सीटों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। उक्त परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की अवधि 06 महीने है। नियत तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों को 17 मई को आयोजित प्राक्च्यन परीक्षा परीक्षा केंद्र-निर्मल विद्यालय जगदलपुर में शामिल होना पड़ेगा। परीक्षा प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके बाद 24 मई को परीक्षा परिणाम जारी किए जायेंगे और प्रावीण्य सूची के आधार पर 25 से 30 मई तक दस्तावेज सत्यापन सहित काउंसलिंग की जाएगी तथा अंतिम चयन सूची 1 जून 2026 को जारी होगी। इसके पश्चात 2 जून से 6 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी और 8 जून 2026 से नई बैच आरंभ होगी। आवेदन पत्र अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर के नाम पर बस्तर संभाग के सभी जिलों के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में जमा किया जा सकता है। इसके साथ ही पोर्टल https://forms.gle/BYCrdrrsg7WedGev9 या संस्था के ईमेल आईडी ptcdharampurjdp@gmail.com में स्कैन कर पीडीएफ फॉर्मेट में अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93995-55184 या 62651-78659 पर सम्पर्क किया जा सकता है।