कलेक्टरेट कार्यालय में पदस्थ श्री अखिलेश बड़ौनीया के निधन पर अधिकारी-कर्मचारियों ने दी श्रद्धाजंलि
अम्बिकापुर, 14 मई 2026/sns/- जिला कलेक्टरेट कार्यालय के नजूल शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 श्री अखिलेश बड़ौनीया का 10 मई 2026 की रात्रि हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। जिसपर बुधवार को जिला कलेक्टरेट परिसर में कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।