292 सहकारी समितियों के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू दावा-आपत्ति 21 मई तक

अम्बिकापुर, 15 मई 2026/sns/-  कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता अंबिकापुर द्वारा जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों को लेकर सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार कार्यालयीन कर्मचारियों को विभिन्न सहकारी समितियों का परिसमापक नियुक्त किया गया है।
इसमें कहा गया है कि संबंधित समितियों से लेनदारी अथवा देनदारी के संबंध में दावा-आपत्ति रखने वाले व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों सहित 21 मई 2026 तक कार्यालयीन समय में उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय, कक्ष क्रमांक-59, कलेक्टर परिसर अंबिकापुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा 28 मई 2026 को विशेष आमसभा आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समितियों के परिसमापन एवं पंजीयन निरस्तीकरण से जुड़े विषयों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कुल 292 समितियों की सूची जिला सरगुजा की वेबसाइट  www.surguja.gov.in  पर अपलोड की गई है तथा कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।

About The Author