सुशासन तिहार के समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग का लगा स्टॉल बना ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र मासिक पत्रिका ‘‘जनमन‘‘ सहित शासन की योजनाओं

बीजापुर, 15 मई 2026/sns/- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम मिरतुर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉल में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जनसंपर्क विभाग द्वारा मासिक पत्रिका ‘‘जनमन‘‘ के साथ-साथ ‘‘सुशासन के नवीन आयाम‘‘ ‘‘तब और अब‘‘, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छग टुडे, तथा अटल निर्माण वर्ष-2 साल रिपोर्ट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण पुस्तिकाओं एवं प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया।
स्टॉल में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी सरल एवं आकर्षक तरीके से उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने प्रचार सामग्री प्राप्त कर शासन की योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई।
समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल सूचना एवं जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा, जहां लोगों को शासन की योजनाओं से सीधे जुड़ने और लाभ प्राप्त करने संबंधी उपयोगी जानकारी मिली।

About The Author