संयुक्त टीम ने पेट्रोल पम्प का किया निरीक्षण नियमों का सख़्ती से पालन के निर्देश

बलौदाबाजार, 15 मई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशनुसार जिले में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चत करने हेतु राजस्व व खाद्य विभाग के टीम द्वारा पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को भाटापारा अनुविभाग अंतर्गत स्वास्तिक कंपनी,श्याम ऑटोज, राधेश्याम फ्यूल्स का निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों और उसके कर्मचारियों को पेट्रोल,डीजल नियमानुसार वाहनों मे देने व निर्देशों का सख्ती से पालन करने हिदायत दिया गया।उपस्थित उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया कि पेट्रोल डीजल के नियमित और पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।आपूर्ति मे कोई दिक्कत नही होने के संबंध मे आमजनों को जानकारी दिया गया और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई।

जिला प्रशासन द्वारा एलपीज़ी एवं पेट्रोल-डीजल की जिले में निर्बाध आपूर्ति व वितरण व्यवस्था हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो।

About The Author