संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु अधिकारी पूल वाहन का करेंगे उपयोग
बलौदाबाजार, 15 मई 2026/sns/- पेट्रोल -डीजल की मितव्ययिता एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग हेतु अधिकारी अब पूल वाहन का उपयोग करेंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला अधिकारियो को निर्देशित किया हैं कि सुशासन शिविर या अन्य दौरे में जाते समय अधिकारी पूल वाहन का उपयोग करें।एक दूसरे से समन्वय कर वाहन क्षमता अनुसार एक वाहन का उपयोग करें। इसी तरह अनुभाग एवं विकासखंड स्तर पर पदस्थ अधिकारी भी पूल वाहन का उपयोग करें।
कलेक्टर ने कहा है कि पूल वाहन का चयन विभागीय अधिकारी अपने समन्वय से कर सकते हैं। कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन जैसे विभाग एक वाहन का साझा उपयोग कर सकते हैं । इसीतरह खाद्य,सहकारिता, नॉन के अधिकारी भी एक वाहन का उपयोग कर सकते है। अन्य विभाग भी आपसी समन्वय से कर सकते हैं।