सुशासन तिहार में पीतांबर सिंह का सपना हुआ साकार शिविर में हाथों मिली पक्के मकान की चाबी

अम्बिकापुर, 19 मई 2026/sns/-   सोचा नहीं था कि कभी जिंदगी में खुद का पक्का मकान बना पाऊँगा, लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरी यह चिंता हमेशा के लिए दूर कर दी है।ष् यह भावुक कर देने वाले शब्द लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंड़ी के रहने वाले हितग्राही पीतांबर सिंह के हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार’ में उनके नए पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। चाबी मिलने के बाद पीतांबर सिंह के चेहरे पर अपने परिवार और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए शासन की इस अनूठी पहल की सराहना की।

कच्चे मकान के दर्द से मिली मुक्ति, अब नहीं टपकेगा पानी

पीतांबर सिंह ने अपनी पुरानी दिक्कतों को याद करते हुए बताया कि पहले उनका पूरा परिवार एक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी चूता  था, जिससे घर का सामान बचाने और रातें काटने में भारी परेशानी होती थी। अब पक्का मकान बन जाने से वे बेहद खुश हैं और जल्द ही सपरिवार इसमें रहेंगे। उन्होंने बताया अब पक्का मकान बनकर तैयार है, मेरे चार बच्चे हैं, जिनमें से दो कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और दो अपनी शिक्षा पूरी कर घर पर हैं। इस पक्के मकान के आ जाने से अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रहने की व्यवस्था बहुत बेहतर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
पीतांबर ने बताया कि एक गरीब परिवार के लिए अपने दम पर पक्का मकान खड़ा करना एक बड़े सपने जैसा था, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए सच हो पाया है। ’सुशासन तिहार’ में चाबी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में ’सुशासन तिहार’ के जरिए पात्र हितग्राहियों को सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पीतांबर सिंह जैसे हजारों जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर आई यह मुस्कान मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ और अंत्योदय के संकल्प को साकार रही है।

About The Author