कलेक्टर के त्वरित निर्देश से ग्राम छतौना में बदला ट्रांसफार्मर
मुंगेली, 20 मई 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत छतौना में लंबे समय से बिजली और पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे गांव में पुनः सुचारू विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्राम छतौना के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया था कि गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने से गांव में पेयजल संकट भी दूर हो गया है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और त्वरित समाधान से आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है।