नदी-नाले के पानी में डुबने से मृत्यु के 3 प्रकरण में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 21 मई 2026/sns/ – कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत नदी-नाले के पानी में डुबने से मृत्यु के पश्चात मृतक रोजा अवलम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री सोना अवलम, मृतिका मैनो कुहरामी के निकटतम वारिस उनके पिता श्री बलीराम कुहरामी एवं मृतक रमेश गोरला के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती शशिकला गोरला सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये कुल 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।