आबकारी विभाग की कार्रवाई  

बलौदाबाजार, 21  मई 2026/sns/- जिला आबकारी की टीम द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही करते हुए 30 पाव कुल 5.4 बल्क लीटर 3 हजार रुपए के अवैध शराब जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार  को वृत्त भाटापारा में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी मनोज घृतलहरे ग्राम सेमरिया (ब) थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 30 पाव कुल 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,000 होना पाया गया। आरोपी मनोज घृतलहरे ग्राम सेमरिया (ब) थाना भाटापारा ग्रामीण के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author