सुशासन तिहार नवविवाहिता सेजल को मिला नया राशन कार्ड

अम्बिकापुर, 21 मई 2026/sns/-  राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों को उनके अधिकारों और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए चलाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का  सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा हैं। शासन की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की एक ऐसी ही सुखद बानगी जिले के उदयपुर विकासखंड के मुड़गांव में देखने को मिली,जहा एक नवविवाहिता को राशन कार्ड प्रदान कर उसकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई

त्वरित समाधानः विवाह के बाद राशन की आ रही थी दिक्कत
श्रीमती सेजल सिंह, जिनका हाल ही में विवाह हुआ है, उनके पास विवाह के बाद नया राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन  नहीं मिल रहा था। नवविवाहिता होने के चलते उनका नाम किसी कार्ड में दर्ज नहीं था, जिससे परिवार को शासकीय राशन दुकान से मिलने वाले अनाज से वंचित रहना पड़ रहा था। इस समस्या के निराकरण हेतु सेजल ने सुशासन तिहार में खाद्य विभाग को नए राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया।

’सुशासन तिहार’ में मिला अधिकार
राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत लगाए गए जन समस्या निवारण शिविर में सेजल की समस्या का न केवल त्वरित निराकरण हुआ, बल्कि उन्हें नया राशन कार्ड हाथों-हाथ सौंपा गया। अपना अधिकार पाकर हितग्राही के चेहरे पर खुशी दोगुनी हो गई। उन्होंने शासन की इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए बताया कि, मेरी अभी नया-नया शादी हुआ है तो मेरे पास राशन कार्ड नहीं था, जिसकी वजह से मुझे राशन नहीं मिल पाता था। मैंने इसके लिए फॉर्म भरा था। सुशासन तिहार में मुझे राशन कार्ड दिया गया। अब राशन कार्ड मिल गया है, तो हर महीने मुझे बिना किसी परेशानी के राशन मिलेगा। सुशासन तिहार के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया

खाद्य सुरक्षा और पारदर्शी निराकरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में ’सुशासन त्योहार’ के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के द्वार पहुँच रहा है और उनकी दैनिक जीवन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहा है।

About The Author