आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी 30 मई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
रायगढ़, 22 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर, जिला रायगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र आमापाली डिपापारा, विकासखंड पुसौर में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। मूल्यांकन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं परीक्षण के बाद प्रावधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-4 में प्रकाशित किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से अपने दावा एवं आपत्तियाँ 30 मई तक ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जारी अनंतिम मूल्यांकन पत्रक को परियोजना कार्यालय के सूचना पटल एवं संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र में भी चस्पा किया गया है, जहां अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते हैं। अभ्यर्थी नियत तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से दावा/आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा