सुशासन तिहार में मिली राहत सिरकोतंगा के पारस का फौती नामांतरण कार्य हुआ आसान
अम्बिकापुर, 25 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा लाभ ग्रामीण अंचलों में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आम जनता को शासकीय योजनाओं और राजस्व कार्यों का लाभ बिना किसी परेशानी के उनके गांव में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी सुशासन और त्वरित प्रशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण ग्राम सिरकोतंगा में सामने आया है, जहां एक ग्रामीण को अपने पिता की मृत्यु के पश्चात फौती (नामांतरण) कार्य के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े।
गांव में ही पटवारी के माध्यम से मिला फौती का दस्तावेज
ग्राम सिरकोतंगा के निवासी श्री पारस ने बताया कि उनके पिता के निधन के पश्चात उन्हें संपत्ति के फौती की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रशासन द्वारा उनके आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पूरी प्रक्रिया को सुगमता से पूर्ण किया गया। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि पारस को यह आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा, बल्कि गांव में ही उनके हल्का पटवारी द्वारा उन्हें यह दस्तावेज सौंप दिया गया।
मुख्यमंत्री जी का जताया विशेष आभार
फौती का दस्तावेज आसानी से प्राप्त होने के बाद श्री पारस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मेरे पिताजी का देहांत हो गया था, तो मैंने फौती के लिए आवेदन दिया था। मुझे गांव में ही पटवारी जी द्वारा यह दस्तावेज दे दिया गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ष्सुशासन तिहार में हमारे गांव में सारा काम बहुत ही सुविधा से हो रहा है। अब हमें छोटे-छोटे कामों के लिए कहीं बाहर जाना या भटकना नहीं पड़ रहा है। गांव में ही सारी सुविधाएं मिल जा रही हैं, सुशासन तिहार में ग्रामीण स्तर पर अधिकारियों की सक्रियता से आम जनता के समय और धन दोनों की बचत हो रही है।