प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 26 मई 2026/sns/- कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतक सोनू उरसा के निकटतम वारिस उनकी पत्नी सोमली उरसा एवं मृतक राहुल मिच्चा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री शंकर मिच्चा दोनो मृतकों के परिजनों को  4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

About The Author