प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरी अधूरी इच्छा पूरी हुई सरस्वती सोनवानी

बीजापुर, 08 जून 2026/sns/- परिवार के पालन पोषण एवं दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही आश्रित हैं। जो कि आंगनबाड़ी सहायिका कर्मचारी के रूप में कार्य कर किसी तरह अपना जीवनयापन करते हैं। अब ऐसे में एक नये आवास की कल्पना भी एक जागते हुए सपने के बराबर लगता था। वह एक छोटे से कच्चे मकान पर निवासरत थे, जिसमें कमरे छोटे एवं जगह कम होने के कारण घरेलु सामान रखने में अव्यवस्थायें होती थी एवं बरसात में अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में बी०एल०सी० घटक में ‘‘मोर जमीन-मोर मकान‘‘ के अन्तर्गत नये मकान की जानकारी नगर पालिका बीजापुर के अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के टीम के द्वारा श्रीमती सरस्वती सोनवानी को प्राप्त हुई। जिसके उपरान्त उनका फार्म भरवाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया।

मकान की स्वीकृति प्रदान होने के उपरान्त आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कई महीनों तक निर्माण करने में असमर्थ थे। जिसके उपरान्त नगर पालिका बीजापुर के अधिकारियों द्वारा आवास का निर्माण प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसके उपरान्त उन्होंने अपना मकान धीरे-धीरे करके पूर्ण किया। जिन्होने सपने में भी कभी स्वयं के पक्के मकान की कामना नहीं किये थे। आज श्रीमती सोनवानी अपने पक्के घर में खुशी और सम्मान के साथ रह रही हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका बीजापुर, राज्य शासन और माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author