मासापारा में शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन प्रक्रिया शुरू 16 जून तक आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 10 मई 2026/sns/- जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कावराकोपा के आश्रित ग्राम मासापारा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार इच्छुक ग्राम पंचायतें, महिला स्व-सहायता समूह, आदिम जाति सेवा सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समितियां 16 जून 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदगढ़ में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। एसडीएम श्री पीवी खेस ने बताया है कि पात्र संस्थाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित मूल्य दुकान का संचालन सौंपा जाएगा। इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए कार्यालयीन दिवसों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, छिंदगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author