जिले के युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का सुनहरा अवसर होम-केयर गिवर पद हेतु आवदेन आमंत्रित
बीजापुर, 10 जून 2026/sns/- जिले के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब हुआ है। राज्य शासन के निर्देशानुसार इजराइल मंे होम-केयर गिवर पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बीजापुर जिले के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिंस्टेंट या जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसी योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उर्त्तीण निर्धारित की गई है। तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना अनिवार्य है।
नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एनएसडीसी के जरिए भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत होम बेस्ड केयर गिवर पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल में कार्य करने का अवसर मिलेगा जहां चिकित्सा बीमा, आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 6 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों का वार्षिक अवकाश भी दिया जाएगा। सभी कटौतियों के पश्चात लगभग 2 लाख रूपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून 2026 से 12 जून 2026 तक निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।