जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 17 जून 2026/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा 11 वीं के रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 25 जून 2026 तक आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा 11 वी के रिक्त सीटो को जिले के समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्रों से भरा जाएगा। आवेदन ऑफ लाईन स्वीकार किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिये वेब साईट ीजजचेरूध्ध्दंअवकंल.हवअ.पद ां अवलोकन किया जा सकता हैं।

About The Author