सुकमा में तेजस कार्यशाला का आयोजन 03 जुलाई को

सुकमा, 02 जूलाई 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सुकमा द्वारा स्टार्टअप इंडिया (क्च्प्प्ज्) के अंतर्गत आगामी 03 जुलाई को शबरी ऑडिटोरियम, सुकमा में एक दिवसीय “तेजस कार्यशाला“ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य शीर्षक “तेजस कार्यशाला“ रखा गया है जिसमें 03 जुलाई को, “स्टार्टअप, ओडीओपी, फूड प्रोसेसिंग एवं उद्यमिता को मिलेगा नया प्रोत्साहन“ रखा गया है। कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य जिले के युवाओं, नवाचारकर्ताओं, महिला स्व-सहायता समूहों, किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों  तथा स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार स्थापना और विस्तार के अवसरों से रूबरू कराना है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा बहुमूल्य मार्गदर्शन और विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दौरान स्टार्टअप पंजीकरण की प्रक्रिया, शासकीय योजनाएं, वित्तीय सहायता, बैंक ऋण, विपणन (मार्केटिंग) और ब्रांडिंग जैसे विषयों पर गहराई से चर्चा होगी। इसके साथ ही, “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट“ उत्पादों के मूल्य संवर्धन, फूड प्रोसेसिंग उद्योग की संभावनाओं तथा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर कौशल और व्यापार को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला में महिला स्व-सहायता समूहों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, एमएसएमई इकाइयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, लाइवलीहुड कॉलेज, शासकीय महाविद्यालयों, एफपीओ, कृषक उत्पादक समूहों तथा जिले के इच्छुक एवं नवीन उद्यमियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह कार्यशाला सुकमा जिले में नवाचार, उद्यमिता और उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और जिले की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

About The Author