आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती ऑनलाईन आवेदन 15 जुलाई तक

बिलासपुर, 6 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक देवरीखुर्द 10, लिंगियाडीह 01 एवं टेकर 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक रिक्त पदों के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक http://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

About The Author