जिला स्तरीय समिति गठित, निजी स्वास्थ्य संस्थानों का होगा सतत निरीक्षण

अम्बिकापुर, 08 जुलाई 2026/sns/- जिले में संचालित नर्सिंग होम/अस्पताल/क्लिीनीक/पैथोलैब के सतत निरीक्षण एवं समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच/आवश्यक कार्यवाही हेतु समिती नर्सिंग होम एक्ट 2010 के तहत निजी स्वास्थ्य संस्थाओं मानकोंध्मापदण्डों के तहत जांच किये जानें हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समिति का गठन किया गया है। जिसमें नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डाॅ. पी.के सिन्हा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. बी.सी. पैकरा, नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट डाॅ. स्मिता परतवार, स्त्री रोग विशेषज्ञ शहरी स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा अम्बिकापुर डाॅ. सृष्टि पाण्डेय, आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. संतोष सिंह,  नगरपालिक निगम अम्बिकापुर के  राजस्व निरीक्षक श्री शिवेन्द्र कुमार बहादुर एवं शाखा प्रभारी नर्सिंग होम एक्ट श्री संजय पाण्डेय समिति के सदस्य होंगे। ये समिति समय-समय पर निजी संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन टीप/अनुशंसा सहित प्रस्तुत करेंगे।

About The Author