पार्षद ममता सोनू तिवारी ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को पार्षद निधि से कुर्सी-टेबल प्रदान किया

रायपुर।sns /9/7/2026भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67, चंगोराभाठा की पार्षद ममता सोनू तिवारी ने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर श्री राम नगर स्थित शासकीय विद्यालय एवं अयोध्या नगर स्थित नवीन प्राथमिक शाला का दौरा कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर पार्षद ममता सोनू तिवारी द्वारा अपनी पार्षद निधि से विद्यालय के बच्चों के लिए कुर्सी एवं टेबल प्रदान किए गए, ताकि विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े और उन्हें बेहतर एवं सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।पार्षद ममता सोनू तिवारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनकी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author