मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए आरंग विधानसभा,स्तरीय लोकार्पण एवं भूमिपूजन में शामिल, 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
*सब के सहयोग से मिलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री साय**ग्राम पंचायत रीवा में 4 करोड़ की लागत से स्टॉप डैम के निर्माण की घोषणा* रायपुर, 09 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में 128 करोड़ रुपए अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ढाई वर्षों में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा में अहाता निर्माण, नगर पंचायत समोदा के पंचायत भवन में प्रथम तल का निर्माण, ग्राम तुलसी हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत रीवा में 4 करोड़ की लागत से स्टॉप डैम का निर्माण की भी घोषण की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 10 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। किसानों से धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 28 किश्तों के माध्यम से 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रही है तथा बस्तर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। बस्तर की महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन के साथ-साथ स्वस्थ प्रशासन स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार और अपराध पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिक 520 से अधिक शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की गई है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित में लगातार नवाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि तीन माह के लिए बढ़ा दी गई है। पात्र उपभोक्ता ”मोर बिजली“ मोबाइल एप अथवा वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन कर सितंबर तक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री व आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आज आरंग विधानसभा एवं नगर पंचायत समोदा को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने 128 करोड़ से अधिक का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया या हम सभी के लिए हर्ष का विषय है छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार चल रही है और अब तक हमारी सरकार ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के लिए 858 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। हमारे मुख्यमंत्री एक विकासपुरुष के रूप में कार्य कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत आंवला का पौधारोपण किया एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत नवी कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरण किया एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित मिशन उत्कर्ष के तहत उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर छ.ग. चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






