प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 जुलाई को कलेक्टर परिसर में

बीजापुर, 09 जुलाई 2026/sns/- निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक पुरूष आवेदकों को सूचित किया जाता है, कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 100 पदों पर भर्ती किया जाना है।
कार्य करने के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक समस्त दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9893026590 में संपर्क कर सकते हैं तथा जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ के टेलीग्राम ग्रुप लिंक https://erojgar.cg.gov.in/https://t.me/emplyoment_office_bijapur_cg  में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author