आपदा से पहले तैयारी बीजापुर में 20 जुलाई से शुरू होगा
बीजापुर, 10 जुलाई 2026/sns/- आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 03वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), मुंडली, कटक (ओडिशा) द्वारा फेमेक्स कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जिले में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 20 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक जिले के चारों विकासखंडों में निर्धारित स्थलों पर आयोजित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 20 जुलाई को नगर पालिका परिषद बीजापुर, 21 जुलाई को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर तथा 22 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरपाल में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विकासखंड भैरमगढ़ में 23 जुलाई को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल भैरमगढ़, 24 जुलाई को ग्राम पंचायत हुर्रागुबाली तथा 25 जुलाई को उसपरी घाट, ईतामपारा (जनपद पंचायत भैरमगढ़) में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विकासखंड भोपालपटनम में 26 जुलाई को हायर सेकेंडरी स्कूल भोपालपटनम, 27 जुलाई को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मद्देड़ तथा 28 जुलाई को ग्राम पंचायत तिमेड़ में प्रशिक्षण आयोजित होगा।
विकासखंड उसूर में 29 जुलाई को हायर सेकेंडरी स्कूल आवापल्ली, 30 जुलाई को बासागुड़ा पंचायत भवन, 31 जुलाई को जनपद पंचायत कार्यालय उसूर तथा 1 अगस्त 2026 को कार्यालय जिला सेनानी, बीजापुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा।
जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों के प्रमुखों से निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर आवश्यक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता का विकास करना है।