जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, 13 जुलाई 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जमकोर में कौशल विकास योजना अंतर्गत हेल्थ केयर, पावर एवं ऑटोमोटिव सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण संचालन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से टेªनिंग पार्टनर/व्यसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं का चयन किये जाने हेतु रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट अथवा प्राइवेट कूरियर के माध्यम से 27 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन आमंत्रित किया गया है। ावेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट www.mungeli.gov.in तथा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, मुंगेली के कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किय जा सकता है।