पीएम फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में बैंकर्स को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
बलौदाबाजार, 13 जुलाई 2026/sns/- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ फसल 2026 के सन्दर्भ में विभिन्न बैंकों को आवश्यक जानकारी हेतु प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बलौदाबाजार के सभाकक्ष में किया गया। एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योंरेंश कंपनी लिमिटेड के अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा बैंक अधिकारियो को आवश्यक जानकारी दी गई।
जानकारी देते हुए बताया गया कि विभिन्न फसलों के लिए बीमा की प्रीमियम राशि क़ृषि ऋण खातों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कटौती कर ली जानी हैँ और उसे बीमा से सम्बंधित आवश्यक जानकारी सहित 15 अगस्त 2026 तक ड्राफ्ट अथवा एनईएफटी, आरटीजीएस के माध्यम से बीमा कंपनी को भेजी जानी है l बीमा की राशि सिंचित भूमि प्रति हेक्टेयर 1320 रुपये एवं प्रति एकड़ 534 रूपये बताया गया l जो कृषक बीमा नहीं कराना चाहते हैँ वे सम्बंधित बैंक शाखा जाकर आवश्यक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैँ जो ओटीपी आधारित है l
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिए।