नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात
मुंगेली, 14 जुलाई 2026/sns/- जिला पंचायत मुंगेली के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल राम रावटे ने आज जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे का स्वागत किया और उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान जिले में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों को गति देने के संबंध में चर्चा हुई।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने जिले के ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।