खरीफ विपणन मौसम 2026-27 हेतु केन्द्र सरकार द्वारा एमएसपी में की वृद्धि
दुर्ग, 15 जुलाई 2026/sns/- भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2026-27 के लिए अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वह निर्धारित कीमत जिसमें सरकार किसानों से उनकी उपज खरीदने की गारंटी देती है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना एवं बाजार में कीमतों में गिरावट से सुरक्षा प्रदान करना है।
संयुक्त संचालक कृषि, दुर्ग संभाग श्रीमती गोपिका गवेल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा खरीफ की मुख्य फसल धान का एमएसपी बढ़ा कर 2441 रू. प्रति क्विंटल किया गया है. जबकि ए ग्रेड़ धान के लिये 2461 रू. प्रति क्विटल निर्धारित की गई है। दलहनी एवं तिलहनी फसलों के समर्थन मूल्य में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है, जिससे दलहन एंव तिलहन उत्पादन बढ़ाने के साथ देश को दलहन एवं तेल उत्पादन में आत्मनिर्भता प्राप्त होगी। खरीफ विपणन मौसम 2026-27 हेतु समस्त अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है- धान (सामान्य) 2441 रू, धान (ग्रेड ए) 2461 रू, ज्वार (हाइब्रिड) 4023 रू, ज्वार (मालदाण्डी) 4073 रू, बाजरा 2900 रु, रागी 5205 रू, मक्का 2410 रू, तुअर (अरहर) 8450 रू, मूंग 8780 रू, उड़द 8200 रू, मूंगफली 7517 रू, सूरजमुखी बीज 8343 रू, सोयाबीन (पीला) 5708 रू, तिल 10346 रू, रामतिल (नाइजरसीड) 10052 रू, कपास (मध्यम रेशा) 8267 रू, कपास (लम्बा रेशा) 8667 रू निर्धारित किया गया है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने तथा फसल उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। किसानों भाइयों को सलाह दी गई है कि अपने क्षेत्र के मण्डी कीमतों एंव शासन द्वारा निर्धारित एमएसपी की तुलना कर विपणन करें तथा विपणन के समय इसका लाभ उठाएं।