महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
अम्बिकापुर, 20 जुलाई 2026/ sns/- महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के अधीक्षक ने बताया कि संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नया रायपुर के अंतर्गत संचालित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर (विशेष आदिवासी आई. टी.आई.) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है, इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा। विस्तृत जानकारी के लिए महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबधित सभी दिशा निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिये गए है।
आवश्यक जानकारी या मदद के लिए अभ्यर्थी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के संपर्क मो.न. 9165830587 में सपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते है।